
पन्ना, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में तेज रफ्तार एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जाली तोड़कर जा घुसा जिससे एक किराना दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी अनुसार Saturday रात पन्ना से कटनी की ओर जा रहा ट्रक पवई नगर के वार्ड क्रमांक एक संदीपनी गार्डन के पास सड़क किनारे बने एक घर में जाली तोड़कर अंदर जा घुसा जिससे पास में रखा दुकान का डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत यह रही कि घर के सभी लोगों को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है. बताया जाता है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था, जिसकी वजह से वह ट्रक पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित हो गया. घटना की सूचना तत्काल ही पवई पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर को अभिरक्षा में ले जांच शुरू कर दी है.
—————
(Udaipur Kiran) / सुरेश पांडे
