Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

दमोह में हुआ पेपर लेस मतदान,गिरते तापमान में मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

पेपर लेस मतदान,गिरता तापमान और मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-10 में 68.30 प्रतिशत मतदान

दमोह, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के दमोह में जिला पंचायत के सदस्य रिक्त स्थान की पूर्ति के लिये हुए उप निर्वाचन की प्रक्रिया में गिरते तापमान के बाद भी मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। जिले की हटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत के सदस्य क्रमांक 10 कुम्हारी के रिक्त स्थान की पूर्ति के लिये राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन की प्रक्रिया में सोमवार को पेपरलेस चुनाव कराया गया। क्षेत्र के 77 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।

दोपहर 1 बजे तक मतदान 50 प्रतिशत-

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया, सुबह से ही तेज सर्दी और घने कोहरे के बावजूद पटेरा और कुम्हारी क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और मतदाता पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करते नजर आए। कलेक्टर कोचर ने बताया, दोपहर 01 बजे तक मतदान प्रतिशत लगभग 50 प्रतिशत को पार कर चुका है। इसमें 45 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदान किया, जबकि 54 प्रतिशत से अधिक पुरुष मतदाताओं ने अपने वोट डाले हैं। यह आंकड़े क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता और विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया घोघरा गांव में भी अब मतदाता मतदान के लिए कतारों में लग गए हैं। यहां पहले महिलाओं को मतदान के लिए प्राथमिकता दी गई, जिसके बाद पुरुष मतदाता भी वोटिंग कर रहे हैं। इससे यहां भी अच्छी मतदान प्रतिशत की उम्मीद है, कुल मिलाकर पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न हो रहा।

68.30 प्रतिशत मतदान-

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा। इलेक्शन प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत भी पूरे समय क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। उन्होने बताया अपरान्ह 03 बजे तक फाइनल मतदान 68.30 प्रतिशत रहा है। वोटिंग महिला 14368, पुरूष 15985, टोटल 30353, टोटल वोटर महिला 21209, पुरूष 23230 टोटल 44439। वोटिंग प्रतिशत महिला 67.74, पुरूष 68.81 प्रतिशत रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / हंसा वैष्णव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *