Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

भिकियासैण के पास गहरी खाई में गिरी यात्री बस, राहत-बचाव कार्य जारी

खाई में गिरी बस की प्राप्त फोटो

अल्मोड़ा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण–विनायक रोड पर मंगलवार को सिमलधार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।

सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गईं। दुर्घटना में घायल यात्रियों को भिकियासैण अस्पताल लाया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बस पहाड़ से रामनगर की ओर जा रही थी, तभी सिमलधार के पास यह हादसा हुआ। खाई गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बस काफी गहरी खाई में गिरी है और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य चलाया जा रहा है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से घायलों की संख्या और स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / प्रमोद चंद्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *