Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

छतरपुर में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, माैके पर मची अफरा-तफरी, एक महिला गंभीर

छतरपुर में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी

छतरपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 5 से 6 यात्री घायल हुए है। घायलों में एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से गौरीहार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार घटना गौरिहार थाना क्षेत्र के खड्डी पहरा के पास हुई। बस क्रमांक एमपी 16 पी 0276 चंदला से छतरपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान खड्डी पहरा के पास क्रॉसिंग के दौरान बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे में 5 से 6 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक वृद्ध महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत गौरिहार अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से चल रही थी और चालक का वाहन पर नियंत्रित अचानक खो गया। हादसे के कारणों का अभी विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है। गौरिहार थाना प्रभारी संदीप दीक्षित ने बताया कि बस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं, 5-6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को गौरिहार अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और घटना की जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *