Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पूर्ववर्ती सरकार के समय पेपरलीक के कारण युवाओं के साथ हुआ कुठाराघात: पटेल

jodhpur

संसदीय कार्य मंत्री ने किया 202.97 लाख रुपये की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास

जोधपुर, 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । विधानसभा क्षेत्र लूणी के नांदड़ी में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को 202.97 लाख रुपये की पेयजल परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।

इस दौरान पटेल ने कहा कि पटेल ने कहा पूर्ववर्ती सरकार के समय पेपरलीक के कारण युवाओं के साथ कुठाराघात हुआ। हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा लगभग 92 हजार सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा, हम पांच साल में चार लाख युवाओं सरकारी नौकरी देंगे। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारी प्रतिबद्धता है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से सुलभ हो। उन्होंने कहा नांदड़ी क्षेत्र अब नगर निगम में शामिल हो गया है, जिससे क्षेत्र में सडक़, सीवरेज और पेयजल जैसी सुविधाओं का समुचित विकास सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। इन दो वर्षों में विकसित- भारत, विकसित- राजस्थान के विजन के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने काम किया गया है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कृषि और ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णयों की बदौलत आज हमारा किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता बनकर उभरा है।

आज हम प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपए की है। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य चैनाराम पटेल, अधिशाषी अभियंता जया परिहार, रावतराम बिंजारिया, दिनेश राजपुरोहित, गोविंद टाक, सिकंदर बक्श, जितेन्द्र सिंह, भुरसिंह, राजबहादुर सिंह, जगदीश प्रजापत, अयूब पठान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *