Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्र गो-वंश के वध पर पूर्ण कानूनी प्रतिबंध लगाने वाला देश का पहला राज्य: मंत्री पटेल

राज्यमंत्री लखन पटेल

भोपाल, 24 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश गो-वंश के वध पर कानूनी रूप से पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश में गो-वंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 (संशोधित 2010) लागू है, जिसमें गो-वंश के वध पर 7 साल का कारावास तथा गो-मांस रखने/परिवहन करने पर 3 वर्ष के कारावास का प्रावधान है।

मंत्री पटेल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इस प्रतिबंध को प्रदेश में सख़्ती से लागू किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में वर्ष 2024-25 को गो-वंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया गया। गो-वंश का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंत्री पटेल ने बताया कि प्रदेश में गो-वंश वध प्रतिबंध के साथ ही गो-वंश के अवैध परिवहन पर भी लगाम कसी गई है। अधिनियम को और अधिक कठोर करते हुए मध्यप्रदेश गो-वंश वध प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम 2024 में गो-वंश के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन को राजसात करने का प्रावधान भी किया गया है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *