Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अशोकनगर: भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने वाला पटवारी निलंबित

अशोकनगर: भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने वाला पटवारी निलंबित

अशोकनगर,26 सितम्बर(Udaipur Kiran News) । भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने वाले पटवारियों की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने ऐसे भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने वाले एक पटवारी को शुक्रवार को निलंबित करने का आदेश दिया।

मामला गोपाल गौशाला ट्रस्ट की भूमि का है। जो कि ग्राम पछारी स्थित भूमि सर्वे क्रमांक/317/2 को खुर्द-बुर्द करने तथा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कराने एवं कालोनाइजरों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दीपक रघुवंशी तत्कालीन पटवारी हल्का न. 07, तहसील अशोकनगर वर्तमान तहसील पिपरई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में रघुवंशी का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग-मुंगावली रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *