Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पुलिस की मौजूदगी में एक्सईएन पर वकीलों के हमले के विरुद्ध पेन डाउन हड़ताल शुरू

पुलिस की मौजूदगी में एक्सईएन पर वकीलों के हमले के विरुद्ध पेन डाउन हड़ताल शुरू
पुलिस की मौजूदगी में एक्सईएन पर वकीलों के हमले के विरुद्ध पेन डाउन हड़ताल शुरू

अजमेर, 20 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । अजमेर में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विपिन जिंदल और अधिवक्ताओं के बीच हुई झड़प में शनिवार शाम एक बार फिर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और कर्मचारी लामबंद हो गए। उन्होंने एडीएम सिटी द्वारा दिए गए बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें कहा गया कि दोनों पक्षों की गलती थी। अधिकारी और कर्मचारी इसे अस्वीकार कर पेन डाउन हड़ताल पर चले गए।

सेवानिवृत्त एक्सईएन बीएल माहेश्वरी ने मीडिया के समक्ष बयान दिया कि शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई थी लेकिन एडीएम के बयान में विरोधाभास होने के कारण अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार इस पर असंतुष्ट हैं। एडीएम सिटी ने बयान में दोनों पक्षों को दोषी माना जबकि एक्सईएन विपिन जिंदल आॅन ड्यूटी कॉल पर वकीलों से वार्ता करने गए थे। उन्होंने कोई गलती भी नहीं की। वकीलों ने ही उनके साथ जैसा व्यवहार किया उसे वीडियो में सबने देखा है। उन्होंने कहा कि ये तो वकील है कल को जब अन्य जगह पर अभियंता कार्य करा रहे होंगे तो कोई भी आम आदमी अभियंताओं पर हाथ छोड़ देगा। उन्होंने कहा कि वे सोमवार से इस मामले में आंदोलन पर जाएंगे।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मांग है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए। पीडब्ल्यूडी में अब तो महिला इंजीनियर भी बहुत है उनकी सुरक्षा के लिए भी प्रशासन से ठोस व्यवस्था चाहिए। सोमवार को सभी अधिकारी और कर्मचारी जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें एडीएम के बयान को सही करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग शामिल होगी।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *