Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : निशानदेही के लंबित मामले तुरंत निपटाएं, कोर्ट केस में न हो देरी : मंडलायुक्त

वीसी के दौरान उपस्थित उपायुक्त महेंद्र पाल।

वीसी के माध्यम से मंडल के उपायुक्तों को दिए निर्देश

हिसार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिसार मंडल के आयुक्त

रवि प्रकाश गुप्ता ने मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा

बैठक की। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति

की गहन समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित

करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त महेंद्र पाल एवं एसडीएम ज्योति मित्तल सहित

विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्त

ने मंगलवार काे डी-मार्केशन से जुड़े लंबित मामलों पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन मामलों

में देरी के कारण आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने

सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटान करना

सुनिश्चित करें और डी-मार्केशन कार्यों में भी तेजी लाई जाए। यदि किसी स्तर पर तकनीकी

या प्रशासनिक अड़चन सामने आती है, तो उसे तुरंत उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाए ताकि

शीघ्र समाधान संभव हो सके।

मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने प्रशासनिक कार्यों में

आधुनिक तकनीक के उपयोग को आवश्यक बताते हुए कहा कि रोवर सहित अन्य आधुनिक सर्वे उपकरणों

के प्रभावी उपयोग के लिए यदि किसी जिले में प्रशिक्षण की जरूरत है, तो इसकी सूचना तुरंत

दी जाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण से कर्मचारियों की दक्षता बढ़ेगी और सीमांकन

व स्थल निरीक्षण जैसे कार्य अधिक सटीक और प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।

बैठक में न्यायालयों से जुड़े लंबित मामलों की

धीमी प्रगति पर भी चर्चा करते हुए मंडलायुक्त ने उपायुक्तों और एसडीएम को निर्देश दिए

कि वे अपने-अपने स्तर पर न्यायिक मामलों की नियमित समीक्षा करें और उनके शीघ्र निपटान

को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि न्यायिक मामलों में अनावश्यक विलंब आमजन के हितों

के विरुद्ध है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों

से क्षेत्र में नियमित दौरा करने, जनता से सीधा संवाद बनाए रखने और समस्याओं के समाधान

में संवेदनशील एवं सकारात्मक रवैया अपनाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन

का उद्देश्य केवल आदेश जारी करना नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान

कर उनके जीवन को सरल बनाना है। साथ ही, उन्होंने शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक

मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *