Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पेंशनर्स एण्ड सीनियर सिटीजन वैलफेयर ट्रस्ट ने मनाया 22 वाँ स्थापना दिवस

पेंशनर्स का वार्षिकोत्सव

हरिद्वार, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पेंशनर्स एण्ड सीनियर सिटीजन वैलफेयर ट्रस्ट रुड़की ने 22 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं साईकिल वितरित कीं।जबकि महिलाओं को सिलाई मशीन दी गईं। सिंचाई अनुसंधान संस्थान, सभागार में पेंशनर्स एण्ड सीनियर सिटीजन वैलफेयर ट्रस्ट रुड़की का 22वां वार्षिक समारोह आयोजित किया गया।

भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. एनपीसिंह, नगर विधायक प्रदीप बत्रा एवं प्रमुख अभियन्ता, सिंचाई विभाग देहरादून सुभाष चन्द्र पाण्डे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि इस उम्र में सेवा की भावना अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य करती है।

वार्षिक सामारोह में निर्धन, अभावग्रस्त 18 छात्राओं को साईकिल, सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त 13 महिलाओं को सिलाई मशीन तथा कक्षा 11 में अध्ययनरत, कक्षा 10 की मेरिट के आधार पर चयनित 25 छात्र-छात्रों को रूपये 21 सौ प्रति छात्र छात्रवृत्ति वितरित की गयी।उक्त सभी कार्य ट्रस्ट की एकत्रित धनराशि के व्याज तथा सदस्यों से प्राप्त सहयोग राशि से किये है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष वाईएन गोयल एवंमहासचिव केएल गुप्ता ने बतायाकि इस वर्ष रुड़की के चयनित 12 विद्यालयों में निर्धन 108 छात्र-छात्राओं को रूपये 11 सौ प्रति छात्र की छात्रवृत्ति तथा 9 विद्यालयों के 334 छात्र-छात्राओं को ऊनी जर्सी का वितरण किया जा चुका।

समारोह में रुड़की की लाभान्वित छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। संचालन ट्रस्ट के संरक्षक डॉ डीबी गोयल ने किया। समारोह में कोषाध्यक्ष मुंशीराम अरोड़ा, संयुक्त राचिव बलीराम चौहान व आरसी गुप्ता, ऑडिटर एसके वैश्य, राजेश चन्द्रा, अनिल महेश्वरी, आनन्द अग्रवाल, जीडी गुप्ता, समस कुमार जैन, डीएन गिरी, हरफूल सिंह राठी एवं अंजुल गर्ग व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *