गीता महोत्सव पलवल में मिलावटखोरी पर जागरूक हो रहे लोग

एडीसी जयदीप कुमार अखिल Indian  ग्राहक पंचायत स्टाल पर बात चीत करते हअ

पलवल, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार अखिल Indian ग्राहक पंचायत, पलवल शाखा द्वारा लगाया गया ‘जागो ग्राहक—जागो’ स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा. उपभोक्ता जागरूकता को समर्पित इस स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य पदार्थों में मिलावट सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं में हो रही धांधलियों के बारे में जानकारी प्राप्त की.

वर्तमान समय में बाजारों में खाद्य सामग्री, मसालों, दूध, मिठाइयों और पैक्ड वस्तुओं में मिलावट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं.

ऐसे में ग्राहक पंचायत की ओर से दी जा रही यह जानकारी आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई. स्टॉल पर टीम ने लोगों को बताया कि साधारण घरेलू परीक्षणों से भी कई बार मिलावट की पहचान की जा सकती है. साथ ही उपभोक्ता हेल्पलाइन, शिकायत निवारण प्रक्रिया और बाजार में असली-नकली उत्पादों की पहचान से जुड़ी प्रमुख बातें भी लोगों को विस्तार से समझाई गईं.

कार्यक्रम में एडीसी जयदीप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे.

अधिकारियों ने स्टॉल पर उपलब्ध कराई जा रही जानकारी की सराहना करते हुए कहा कि उपभोक्ता जागरूकता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी तभी रुक सकती है जब उपभोक्ता अपने अधिकार समझें और गलत प्रथाओं का विरोध करें. प्रांत प्रचार प्रमुख गुरुदत्त गर्ग ने बताया कि स्टॉल लगाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को जागरूक करना और उन्हें वह जानकारी उपलब्ध कराना है, जो उनके दैनिक जीवन में बेहद उपयोगी साबित हो सके. उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों का दायरा और व्यापक किया जाएगा.

इस अवसर पर पलवल जिला टीम के सदस्य योगेन्द्र अग्रवाल, बिजेंद्र सिंगला सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस तरह ग्राहक सतर्क रहकर खुद को और अपने परिवार को मिलावटी उत्पादों से बचा सकता है.

स्टॉल पर मिले व्यापक जनसमर्थन से यह साबित हुआ कि लोग अब जागरूकता को लेकर गंभीर हो रहे हैं और मिलावटखोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग

Leave a Comment