Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

बाइक चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

बाइक चोरी करते युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा
प्रतीकात्मक फोटो।

हमीरपुर 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ काेतवाली में शनिवार को बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साएं लोगों ने उसकी पिटाई करते हुए थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने शनिवार को बताया कि बिजली विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल बिजली बिल कार्यालय के पास खड़ी थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक चोरी की नीयत से मोटरसाइकिल को पैदल ही खींचकर ले जाने लगा। युवक की हरकत पर आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ गई। रामलीला मैदान क्षेत्र निवासी बबलू ने पूछताछ में बताया कि जैसे ही लोगों को बाइक चाेरी ले जाता देख उसका पीछा कर पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी और सूचना पर पहुंची राठ कोतवाली पुलिस युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। पकड़ा गया युवक उरई का निवासी है और राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। मामले की जांच करते हुए तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *