Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सांसद सेवा केन्द्र में विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने केन्द्रीय कानून मंत्री को दी दीपावली की शुभकामनाएं

सांसद सेवा केन्द्र में विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने केन्द्रीय कानून मंत्री को दी दीपावली की शुभकामनाएं

बीकानेर, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को दिनभर राम-राम का दौर चला। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सांसद सेवा केन्द्र में मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय मंत्री ने भी सभी को दीपोत्सव की बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया। इस दौरान मेघवाल ने कहा कि दीपावली पर पूजन के दूसरे दिन राम-राम करने की परम्परा अपने आप में अनूठी और महत्वपूर्ण है। परिवार के सभी लोगों एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं। छोटे, बड़ों का आशीर्वाद लेते तथा बड़े, सभी छोटों का आशीर्वाद देते हैं। इससे संस्कारों में और अधिक प्रगाढ़ता आती है। उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली बेहद खास रही। शहर में बेहतरीन साज-सज्जा की गई। बाजारों में अधिक रौनक रही। शहरवासियों ने प्रधानमंत्री के ‘वोकल फोर लोकल’ के आह्वान को स्वीकारा और स्वदेशी उत्पादों की खरीद भी अधिक हुई। मेल मुलाकात का यह दौर दिनभर चलता रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *