
– कांग्रेस को सबक सिखाने को बेसब्री से इंतजार कर रही जनता
देहरादून, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister पुष्कर धामी ने कहा कि Bihar की जनता ने झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकारते हुए परिवारवाद और जंगलराज को दरकिनार कर सुशासन को पुनः तरजीह दी है. डबल इंजन की सरकारें लगातार राज्यों को विकास की पटरी पर दौड़ने के साथ जनता को विश्वास में लेकर को गति देने का काम कर रही है.
आज शाम Indian जनता पार्टी (भाजपा) ने Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में Bihar विधानसभा की प्रचंड जीत पर जश्न मनाया. इस अवसर पर Chief Minister ने कार्यकर्ताओं के मध्य संवाद में विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और Bihar की जनता को बधाई दी.
Chief Minister ने कहा कि Bihar की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विकास आधारित राजनीति ही उनकी पहली पसंद है. Bihar विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता के गहरे विश्वास का परिणाम है. यह जनादेश बताता है कि राज्य स्थिर सरकार, बेहतर शासन और निरंतर प्रगति चाहता है. वहां महागठबंधन की हार यह साफ करती है कि Bihar अब परिवारवाद और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को पूरी तरह अस्वीकार कर चुका है. जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता को ही अपना मार्गदर्शन बनाया है. उन्होंने इस जीत को हमारे कार्यकर्ताओं की समर्पित मेहनत और जनता के अपार समर्थन का सम्मान बताया है.
Chief Minister ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि Uttarakhand सहित अन्य सभी प्रदेश जहां चुनाव होने हैं वहां की जनता भी कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए बहुत बेसब्री से इंतजार कर रही है.
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि देश के अन्य राज्यों की भांति Bihar की जनता ने भी पुनः साबित किया है कि भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टियां की सरकारों में जनहित के सर्वोच्च कार्य होते हैं. वहां की जनता ने भी तुष्टिकरण, जातिवादी, विकास विरोधी, वंशवादी राजनीति को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी तमाम जीतों से ऊर्जा लेकर हम सबको 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पूर्ण क्षमता से जुटना है. डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक कार्यों से जिस तरह का माहौल प्रदेश में है उसके चलते कमल का खिलना तय है. हमे जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेना है ताकि जीत का आंकड़ा नए रिकॉर्ड छू सके.
प्रदेश मुख्यालय में हुए इस जश्न में कार्यकर्ताओं ने दिवाली की तरह जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को होली के रंग लगाकर बधाई दी. ढोल के थाप पर नाचते गाते कार्यकर्ताओं की गगनचुंबी नारेबाजी ने माहौल और भी उत्सवर्धक बना दिया.
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, उमेश काऊ, सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार दीप्ति रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, सतीश लखेड़ा, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया सह संयोजक राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, विनोद उनियाल, शादाब शम्स, मधु भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंडोली, सिद्धार्थ अग्रवाल सुमित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.
———-
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
