Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

श्रमिक-किसान अधिकारों की मांग पर पीएफ कार्यालय का घेराव

केंद्रीय ट्रेड यूनियन फेडरेशनों और संयुक्त किसान मोर्चा की रैली

सिलीगुड़ी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय ट्रेड यूनियन फेडरेशनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को महानंदा निरंजन घाट से एक विरोध रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) कार्यालय के सामने पहुंची, जहां घेराव कार्यक्रम किया गया।

इस आंदोलन में विभिन्न श्रमिक संगठनों और किसान संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने श्रमिक हितों की रक्षा, पीएफ से जुड़ी मांगों और किसानों के अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

पीएफ कार्यालय के सामने आयोजित घेराव के दौरान संगठनों ने मांग की कि श्रमिकों को उनकी जायज सुविधाएं शीघ्र लागू की जाएं और किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।

संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। स्थिति पर नजर रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात थे।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *