आरएसी तीसरी बटालियन बीकानेर की शारीरिक दक्षता परीक्षा 9 दिसम्बर को

जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आरएसी तीसरी बटालियन बीकानेर की कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 परीक्षा के पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा का आयोजन 9 दिसम्बर को सुबह 5 बजे से स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर रोड़ बीकानेर में किया जाएगा।
तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर के कमाण्डेंट ने बताया कि परीक्षा के पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर विज्ञप्ति के अनुसार मूल प्रमाण पत्रों व उनकी स्व-प्रमाणित प्रति और राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य प्रमाण पत्र के साथ शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
—————
(Udaipur Kiran)



