Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्र के सिंगरौली में यूपी से श्रमिकों को लेकर आ रही पिकअप पलटी, चार की मौत और तीन घायल

एक्सीडेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सिंगरौली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में चितरंगी तहसील क्षेत्र में झरकटा पहाड़ सड़क मार्ग पर सोमवार रात एक बजे उत्तर प्रदेश से श्रमिकों को उनके घर छोड़ने आ रहा एक पिकअप वाहन मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सिंगरौली जिले के नौडिहवा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बगडेवा निवासी मजदूर सोमवार की रात पिकअप वाहन से सीमावर्ती सोनभद्र जिले से अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान झरकटा पहाड़ी के मोड़ पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

नौडिहवा चौकी प्रभारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान शीलू (32), अमरपाल बैगा (36), लाल कुमार (35) और सूरज लाल बैगा (31) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें संतोष कुमार, अमरेश कुमार पटेल और नन्हकू केवट शामिल हैं। तीनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रात में घना कोहरा था और विजुअलिटी बेहद कम थी, जिसकी वजह से हादसा होने की आशंका है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *