Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप में आग, तीन की जिंदा जलकर मौत, चालक गंभीर

अलवर हादसा

अलवर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली–मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब एक बजे दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप में आग लगने से उसमें सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

रैणी थाने के एएसआई मोहम्मद आमीन ने बताया कि पिकअप हाईवे के चैनल नंबर 131.5 के पास किसी वाहन से ड्राइवर साइड की ओर टकराई प्रतीत हो रही है। टक्कर के तुरंत बाद वाहन में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पिकअप में सवार चारों लोग उसकी चपेट में आ गए। इनमें से तीन की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

एएसआई के अनुसार मृतकों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे में घायल चालक की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में की गई है, जिसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को रैणी जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पिकअप वाहन के नंबरों के आधार पर जानकारी जुटाई गई, जिससे वाहन झज्जर (हरियाणा) का होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *