Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मैहर में बाइक बचाने के प्रयास में पिकअप पलटा, 20 से अधिक घायल

मैहर में बाइक बचाने के प्रयास में पिकअप पलटा

मैहर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ग्राम बारखुर्द में एक पिकअप वाहन बाइक काे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार करीब 20 लाेग घायल हाे गए। सभी घायल एक ही परिवार के है और बारहों कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। स्थानीय लाेगाें की मदद से घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर घायलों को सतना और रीवा रेफर किया गया। तीन अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। शेष घायलों का इलाज मैहर सिविल अस्पताल में जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर लगभग 1 बजे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 19 जेडके 2872 ग्राम भदनपुर के पास से गुजर रहा था। तभी सामने से आ रहे एक दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार वाहन सड़क पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ग्राम बारखुर्द निवासी साकेत परिवार के 20 से अधिक लोग घायल हाे गए। दुर्घटना के बाद कई लोग वाहन के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और निजी वाहनों से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में विमल साकेत (28), चांदनी साकेत (16), सरोज साकेत (32), राजसमंद साकेत (13), दिनेश साकेत (35), रवि (22), भैयालाल (40), संतलाल (55), मुन्नीलाल (55), रानी (18), लक्ष्मी (20), रेखा (22), सुखमणि (44), संतलाल (23), अमित (35), सुमन (23), सुमन (35), सोनम साकेत (7), अभिषेक साकेत (18) और रेखा साकेत (18) शामिल हैं।

सिविल अस्पताल मैहर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सतना और रीवा रेफर किया गया है, जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों का इलाज मैहर सिविल अस्पताल में जारी है। सूचना मिलने पर बदेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *