
सागर, 10 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित ढाना हवाई पट्टी पर एक इंजन का छोटा ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया, जब वह रनवे पर उतर रहा था. यह विमान चार्म्स एविएशन का बताया जा रहा है.
घटना बुधवार को दोपहर करीब पौने दो बजे की है.
जब यह हादसा हुआ उस दौरान जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी वहीं मौजूद थे. यह सभी अधिकारी बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर Road Accident में घायल एक पुलिस कर्मचारियों को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजने गए थे. एयर एंबुलेंस के निकलने के बाद हवाई पट्टी के भीतर ही यह विमान प्रशिक्षण पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया जिसकी चलते यह हादसा हुआ.
प्रारंभिक सूचना में पायलट के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है. इस हादसे में ट्रेनिंग विमान क्षतिग्रस्त हुआ है. विमान में दो पायलट सवार थे. चार्म्स एवियशन अकादमी तथा प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.
हिन्दुस्थान समाचार/विष्णु सोनी
(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा
