Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

उपराष्‍ट्रपति से मिले पीयूष गोयल, अपने मंत्रालय के कामकाज की जानकारी दी

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करते पीयूष गोयल

नई दिल्‍ली, 21 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को नव निर्वाचित उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिले।उन्होंने अपने विभागों के काम-काज और मुख्य पहलों की जानकारी दी।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बताया क‍ि उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन से आज उनके आवास पर मुलाकात हुई। उनसे भेंट करके प्रसन्नता हुई। इस मुलाकात के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की प्रमुख पहलों और गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी और उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *