Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

पीकेएल-12: तेलुगू टाइटंस ने गुजरात जाएंट्स को 1 अंक से हराया

जयपुर, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 47वें मैच में तेलुगू टाइटंस ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स को 30-29 से मात दी। यह टाइटंस की 10 मैचों में पांचवीं और लगातार दूसरी जीत है, जबकि गुजरात को आठ मैचों में लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी। इस जीत के बाद टाइटंस अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

टाइटंस की जीत में भरत (9), विजय मलिक (7), शुभम शिंदे (4) और अंकित (3) ने अहम योगदान दिया। गुजरात के लिए दूसरे हाफ में मैदान पर आए मोहम्मदरेजा शादलू (6) ने रेड में दम दिखाया, लेकिन कप्तान एचएस राकेश (2) अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए।

खेल की शुरुआत में टाइटंस ने 10 मिनट में 7-3 की बढ़त बनाई और दो मौकों पर गुजरात के कप्तान को डू ओर डाई रेड पर अंक लेने से रोक दिया। हालांकि 19वें मिनट में गुजरात ने स्कोर बराबर कर 10-10 किया। हाफटाइम तक गुजरात ने टाइटंस को टक्कर देते हुए स्कोर 10-12 कर दिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में शादलू ने चार रेड में चार अंक लिए और गुजरात ने टाइटंस को सुपर स्थिति में डालकर 15-13 की बढ़त ली। इसके बाद गुजरात ने आलआउट लेते हुए 18-14 की लीड बनाई। लेकिन टाइटंस के खिलाड़ी भरत और विजय ने तेजी से वापसी करते हुए स्कोर में बढ़त बनाई।

अंततः टाइटंस ने भरत और शिवम के महत्वपूर्ण रेड्स के दम पर 30-29 से जीत दर्ज की। गुजरात के अच्छे प्रयास के बावजूद टीम अपनी आठवीं हार से बच नहीं पाई।

———————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *