Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

पीएम कार्की ने कोई भी राजनीतिक मांग शांतिपूर्ण तरीके से रखने को कहा

प्रधानमंत्री कार्की की दुर्गा प्रसाई से मुलाकात

काठमांडू, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने मंगलवार को नेपाली राजनीतिक कार्यकर्ता और चिकित्सा उद्यमी दुर्गा प्रसाईं से अपनी मांगें और शिकायतें शांतिपूर्ण माध्यमों से उठाने का आग्रह किया। बालुवाटार में हुई मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अब और अस्थिरता तथा अशांति को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतांत्रिक समाधान का रास्ता चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से जनता की स्वीकृति हासिल करने में ही निहित है।

कार्की ने कहा कि देश को अनेक कठिन परिस्थितियों से निकालकर शांति और व्यवस्था की ओर लाया गया है। चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार माहौल में हम सभी पक्षों से जिम्मेदार भूमिका निभाने की अपेक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री ने शांति के प्रतीक के रूप में प्रसाईं को भगवान गौतम बुद्ध का चित्र भी भेंट किया और सद्भाव बनाए रखने के महत्व को दोहराया।

उन्होंने कहा कि हम न्याय के पक्ष में खड़े हैं। हम न तो सत्ता के लिए हैं और न ही व्यक्तिगत सुख-सुविधा के लिए। हमने भ्रष्टाचार को समाप्त करने और उत्पीड़ित व हाशिए पर पड़े वर्गों को न्याय दिलाने की प्रक्रियाएं शुरू की हैं। भले ही इसके परिणाम तुरंत दिखाई न दें, लेकिन नींव बहुत सोच-समझकर रखी जा रही है। सरकार आपकी ओर से उठाई गई कई वैध चिंताओं को संबोधित करने पर भी काम कर रही है और आगे भी इस विषय पर संवाद जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *