Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

सहपाठी पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बलिया, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी उसी स्कूल का एक छात्र है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

क्षेत्राधिकारी सदर मोहम्मद उस्मान ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 11वीं की छात्रा है। उसी के साथ पढ़ने वाला 12वीं का छात्र बेटी को बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ​ घिनौनी हरकत की है। छात्रा ने घटना के बारे में जब बताया तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है।

सीओ का कहना है​ कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छानबीन चल रही है।—————-

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *