Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पुलिस और परिवहन विभाग ने किए 58 वाहनों के चालान

नई टिहरी, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । परिवहन एवं पुलिस विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देश पर त्योहारी सीजन में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चेकिंग को सघन अभियान चलाकर 58 वाहनों के चालान किए। उन्होंने वाहन चालकों को मोटर वाहन अधिनियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

सहायक संभागीय अधिकारी सतेंद्र राज के नेतृत्व में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने मुनिकीरेती क्षेत्र में चेकिंग चलाया। उन्होंने एमवी एक्ट के तहत बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एचएसआरपी, बिना लाइसेंस संचालित पाए गए 58 वाहनों के चालान किए। कहा कि विभाग वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा वाहन दुर्घटनाएं नशे में वाहन चलाने और मोबाइल पर बात करते समय वाहन चलाने के कारण हो रही है। कहा कि हर चालक स्वयं के साथ ही यात्रियों के जीवन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सावधानी से वाहन चलाएं। इस मौके पर यातायात पुलिस निरीक्षक उमा दत्त सेमवाल,प्रभारी इंटरसेप्टर परिवहन नरेंद्र मियां आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / प्रदीप डबराल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *