Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

बलात्कार के मामले में पुलिस आरोपित गिरफ्तार

अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुऐ मेनरी पुलिस

उत्तरकाशी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मनेरी थाना पुलिस ने युवती के साथ बलात्कार व गर्भवती करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बता दें कि अक्टूबर 2025 में एक युवती द्वारा कोतवाली मनेरी पर एक युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देने, बलात्कार कर गर्भवती करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने पुलिस अधिकारियों को उक्त मामले मे आरोपी युवक की गिरफ्तारी तथा त्वरित कानूनी कर्रवाई के सम्बन्ध में सख्त हिदायत दी गयी थी।

उक्त प्रकरण मे विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीडिता, गवाहों के बयान तथा साक्ष्यों के आधार पर मामले को 64 बीएनएस(बलात्कार के केस)* मे तरमीम किया गया तथा आरोपी युवक को आज 18.12.2025 को मनेरी झरने के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम उप निरीक्षक हिमानी पंवार,

अपर उप निरीक्षक सुरेंद्र रावत, मुख्य आरक्षी नरविंद रावत, आरक्षी संजय असवाल आदि मौजूद रहे है।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *