Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

महाराष्ट्र के मिराज रेलवे स्टेशन में चाेरी के मामले में पुलिस ने पांच आराेपिताें काे दबाेचा

पुलिस का लाेगाे

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के मिराज रेलवे स्टेशन पर दर्ज चोरी के मामले में वांछित पांच कुख्यात आरोपितों को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 30 नवंबर को उस समय की गई जब गोवा से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में इन अपराधियों के सफर करने की सूचना क्राइम ब्रांच को मिली थी।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम एयरपोर्ट पहुंची और निगरानी के बाद पांचों आरोपित हवा सिंह, अमित कुमार, कुलदीप, अजय और मोनू—को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 177 ग्राम चांदी के गहने बरामद हुए, जिन्हें इन्होंने अन्य यात्रियों से चोरी करने की बात स्वीकार की।

ये सभी आरोपित ट्रेन यात्रियों के बैग और सामान से सोना, नकदी और कीमती वस्तुएं चोरी करने वाले एक सक्रिय और बदनाम गिरोह के सदस्य हैं। इनके खिलाफ 26 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण की चोरी की शिकायत थी। पूछताछ में चार आरोपिताें ने इस वारदात में शामिल होने की बात कबूली। जिसके बाद उन्हें बीएनएसएस की धारा 35 में गिरफ्तार किया गया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई उन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी चोट मानी जा रही है, जिनमें यह गैंग लंबे समय से लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को निशाना बनाता था।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *