Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

मोबाइल झपट्टार को पुलिस ने गश्त के दौरान किया गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपित

हरिद्वार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बाईक पर सवार होकर लोगों के फोन झपटने के आरोपित को पुलिस ने गश्त के दौरान धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित के पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को थाना सिडकुल पर विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता निवासी सिसावा, थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर वर्तमान निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल, हरिद्वार ने तहरीर देकर शिव शक्ति कंपनी, सिडकुल से अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए डेंसो चौक की ओर जाते समय प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर बाइक सवार दो अज्ञात लड़कों द्वारा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने गश्त के दौरान दवा चौक के पास बरगद के पेड़ के निकट बाइक पर बैठे दो व्यक्तियों को पास आने का इशारा किया। पुलिस का इशारा पाकर बाइक पर बैठे दोनों संदिग्ध बाइक स्टार्ट कर भागने लगे। इसी दौरान जल्दबाजी में बाइक सड़क पर गिर गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा।

पकड़े गए आरोपित की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मोबाइल फोन उसने अपने साथी के साथ मिलकर प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ के पास छीना था। जांच करने पर फोन चोरी का निकला। पकड़े गए आरोपित का नाम पता रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम खुवागजीपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर (उ.प्र.), हाल निवासी काला गेट, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार बताया। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *