Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस ने अन्तरराज्यीय चोर गिरोह के दो आराेपिताें काे किया गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त

बांदा, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में थाना अतर्रा पुलिस ने अन्तरराज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर आराेपिताें काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपिताें के कब्जे से चोरी के 1 लाख 45 हजार 500 रुपये नकदी, एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने सोमवार को बताया कि बीती 15 दिसंबर को कस्बा अतर्रा में रिश्तेदार से मिलने आए थाना बदौसा क्षेत्र निवासी ग्राम तुर्रा निवासी विनोद गौतम की मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगे झोले में रखे 1.5 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना अतर्रा में मुकदमा दर्ज कर चाेरी करने वालाें की तलाश में पुलिस की टीमें लगी थी। जांच में चाेरी की घटना में तीन लाेगाें के शामिल हाेने की जानकारी

मिली। अतर्रा थाना पुलिस ने इस घटनाक्रम में शामिल आराेपिताें की पहचान करते हुए 21/22 दिसंबर 2025 की रात घेराबंदी करते हुए दाे आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आराेपिताें की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर थाना सिविल लाइन स्थित चन्द्रपुरा के रहने वाले सगे भाई गिरबल व निरबल पुत्रगण हरदौस आदिवासी हैं। इस घटना में इनका तीसरा भाई सिद्धू भी शामिल था, जाे अभी फरार है।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आराेपिताें से पूछताछ में पता चला है कि तीनाें भाई साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरोह द्वारा बांदा समेत आसपास के जनपदों व राज्यों में बैंक, बाजार, पशु बाजार, अनाज मंडियां, रेलवे व बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहले रेकी करते हैं और फिर रुपये लेकर आने-जाने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं। सीओ ने बताया कि घटना में शामिल तीसरे आराेपित की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने और किन-किन स्थानों पर चोरी की वारदातें की हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *