पुलिस ने 52 किलो 435 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

कटिहार, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिला के नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 52 किलो 435 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान ललन साह और संतोष कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में ललन साह (38 वर्ष) पिता राजेंद्र साह ग्राम मरंगी थाना मनसाही जिला कटिहार और संतोष कुमार ठाकुर पिता स्व. सीताराम ठाकुर ग्राम कबिलासी थाना सौरबाजार जिला सहरसा शामिल हैं। बरामद सामानों में 52 किलो 435 ग्राम गांजा, एक मोबाईल और नगद 4,500 रुपये शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह



