Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस ने चेकिंग के दाैरान दाे शातिर लुटेराें काे किया गिरफ्तार

खुलासा करते एसपी

उरई, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एट थाना पुलिस ने शनिवार काे दाे शातिर लुटेराें काे गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण, नकदी, अवैध हथियार व चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला एट कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस एट-कोंच मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक सूचना पर पुलिस ने एक गाड़ी को रोका। गाड़ी में सवार दो युवकों से पूछताछ ताे उन्हाेंने अपना गुनाह स्वीकार लिया।

एसपी ने बताया कि रोहित पटेल और विवेक शातिर चाेर हैं। पुलिस काे तलाशी के दाैरान इनके पास से चोरी के आभूषण, करीब 2 लाख 39 हजार रुपये की नगदी, एक अवैध, एक जिंदा कारतूस व चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ हैं। इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह से अधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। इनमें चोरी, डकैती और अन्य संपत्ति संबंधी अपराध शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन चाेराें ने बीते 28 मार्च को एट थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और इस घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *