Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस ने युवक को विवादित पोस्टर के साथ दबोचा, भेजा जेल

गिरफ्तार युवक के साथ अदलहाट पुलिस।

मीरजापुर, 29 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । अदलहाट थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विवादित पोस्टरों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उप निरीक्षक हंसलाल राम व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरी पशुरामपुर रोड से मोनिस पुत्र रूसतम निवासी शाहपुर को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 छोटे-बड़े और एक बड़ा विवादित पोस्टर बरामद किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन पोस्टरों के जरिए भीड़ जुटाने और धार्मिक उन्माद फैलाने की आशंका थी।

अदलहाट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक अदलहाट अजय सेठ ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *