Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

छह बेहरुपी बाबा भेषधारियों को पुलिस ने दबोचा

पुलिस गिरफ्त में आरोपित

हरिद्वार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमन्त्री के आदेश पर जारी ऑपरेशन कालनेमी अभियान के कोतवाली रुडकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान छह बहरुपिए बाबाओं हिरासत में लिया है। आरोपित भीख मंागने के नाम पर लोगों से अधिक धनराशि वसूलने का काम करते थे।

पुलिस ने सभी के खिलाफ 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए बाबाओं के नाम पते नरेश पुत्र मंगलू निवासी बड़ी नारसन थाना मंगलौर उम्र 52 वर्ष, तेलूराम पुत्र दिशोंदी निवासी टोडा खटका कोतवाली सिविल लाइन रुड़की उम्र 68 वर्ष, पप्पू पुत्र रज्जाक निवासी ग्राम लालपुर थाना बाबूगढ़ तहसील हापुड जिला हापुड उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष, फारूक पुत्र अतीक निवासी कलालमपुरा बादशाह मस्जिद वाली गली थाना जनकपुरी सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 66 वर्ष, मांगेराम पुत्र स्वराज सिंह निवासी तुगलपुर कमेड़ा थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष व मेहरबान सिंह पुत्र गंगाराम निवासी मोहल्ला बजरंग नगर थाना चंदन नगर जिला इंदौर मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष बताए गए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *