पुलिस ने तस्कर को दबोचा,5.13 किलोग्राम गांजा जब्त

गांजा तस्कर

उरई, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने Monday देर रात एक अन्तर राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया . उसके पास करीब 5.13 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसका बाजार मूल्य लगभग पांच लाख रुपये है.

Superintendent of Police दुर्गेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली पुलिस टीम ने Monday देर रात को ग्राम अकोढी दुबे तिराहे के पास एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है.

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जालौन के ग्राम खकशीस निवासीशिवम सेंगर बताया. उसके पास से 5 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा, मोटरसाइकिल और एक स्मार्टफोन बरामद किया है.

एसपी ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ NDPS ACT की कार्रवाई की है. इसके अलावा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह गांजा कहां से आया था और इसका वितरण कहां किया जाना था. पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है.

—-

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Leave a Comment