Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बलिया : शिक्षक हत्याकांड में आरोपित पचास हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश विकास सोनकर

बलिया, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बलिया के चर्चित शिक्षक हत्याकांड में वांछित और पचास हजार के इनामी बदमाश विकास सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान विकास के दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगी है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बुधवार सुबह बताया कि उभाँव, भीमपुरा और स्वाट टीमद्वारा संयुक्त रुप से मलेरा के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल चालक ने पीछे घुमा कर भागने का प्रयास किया। थाना उभांव, एसओजी टीम तथा थाना भीमपुरा पुलिस ने उनका पीछा किया। मोटरसाइकिल सवार ने अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल निवासी बहरज थाना बरहज जनपद देवरिया के दोनों पैरो में गोली लगी। जबकि एक अन्य बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। एएसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल बदमाश विकास सोनकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर 16 सितम्बर को महिला अध्यापक राधिका वर्मा के गले से सोने की चेन छीनी थी। उसी दिन साहूपुर में अध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव एवं महिला अध्यापिका कंचन सिंह से सोने की चेन व अँगूठी लूट ली थी। साथ ही देवेन्द्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या करने की घटना को भी अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश विकास सोनकर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश विकास सोनकर के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। फरार हुए बदमाश की तलाश जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *