Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट को तमंचा दिखाकर लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

गिरफ्तार लूटेरे

–एक लुटेरे ने साजिश रचा और नाम बदल एजेंट को बुकिंग पार्सल के लिए बुलाया

वाराणसी, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के बड़ागांव चिउरापुर–हथिवार मार्ग पर फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट को तमंचा दिखाकर लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया। बदमाशों के निशानदेही पर बड़ागांव पुलिस ने लूट का माल, एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया।

डीसीपी गोमती जोन कार्यालय के अनुसार 18 अक्टूबर को चिउरापुर–हथिवार मार्ग पर बुकिंग पार्सल वितरित कर रहे डिलीवरी एजेंट महेश कुमार वर्मा पुत्र स्व0 मिठाई लाल निवासी कटौना, वाराणसी को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके पास से मोबाइल फोन, नगद पैसा एवं पार्सल लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद बड़ागांव पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के लिए टीम गठित किया। पुलिस टीम बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए जुटी थी। इसी दौरान आज बदमाशों की लोकेशन मिलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों में ग्राम चक्का हरहुआ, थाना बड़ागांव निवासी मोहित यादव पुत्र अवध नारायण यादव, जगापट्टी रामेश्वर, थाना जंसा निवासी शनि यादव पुत्र रमाशंकर यादव, अमन यादव पुत्र राजकुमार यादव हैं। पूछताछ में आरोपित मोहित यादव ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं और लूटपाट भी साथ ही करते हैं। उसने अपना नाम बदल अवनीश सिंह के नाम से फ्लिपकार्ट पर खाता बनाकर हथिवार मार्ग, वाराणसी के पते पर रेडमी 15 (5जी) मोबाइल का ऑर्डर किया था। इसके बाद अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई कि जब डिलीवरी एजेंट मोबाइल देने आएगा, तब उससे लूट की जाएगी। 18 अक्टूबर की शाम जब डिलीवरी एजेंट फोन लेकर उसके पास पहुँचा, तो उसे सूनसान स्थान पर बुलाया। उसी समय उसके दोनों साथी मोटरसाइकिल से पहुँचे, जहाँ पीछे बैठे अमन यादव ने तमंचा दिखाकर एजेंट को डराया और उससे नया मोबाइल, उसका निजी फोन, नगद व अन्य सामान छीन लिया। इसके बाद तीनों घटना स्थल से फरार हो गए। बताया गया कि तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाही की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *