Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

अवैध पटाखों पर पुलिस की सख्ती, चार गिरफ्तार

जब्त पटाखों के साथ घोला थाने की पुलिस और आरोपित

टीटागढ़(उत्तर 24 परगना), 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चलाते हुए घोला, मोहनपुर और टीटागढ़ में छापेमारी कर 82 किलो से अधिक पटाखे जब्त किए हैं।

घोला थाने की पुलिस ने 22.5 किलो “चॉकलेट बम” बरामद कर नारायण चंद्र मंडल (44) को गिरफ्तार किया। वहीं, मोहनपुर थाने ने राजा चौहान (33) को 16 किलो पटाखों के साथ पकड़ा।

टीटागढ़ पुलिस ने दो अलग छापेमारियों में 28.64 किलो और 15.10 किलो पटाखे जब्त कर कनाई साव(45) और नंदू चौधरी (43) को गिरफ्तार किया है।

सभी मामलों में धारा 223/288 बीएनएस और पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा अधिनियम, 1950 की धारा 24/26 के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि त्योहारों से पहले जिले में अवैध पटाखों की बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *