Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत में 11वीं की छात्रा लापता, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस थाना बरोदा का फाइल फोटो

सोनीपत, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से

11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा के लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत

पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

गांव छतैहरा निवासी एक कार मिस्त्री ने पुलिस चौकी बुटाना

में दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी गांव के ही एक विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा

है। 22 दिसंबर 2025 को परिवार में ताऊ के निधन के कारण पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ

था। इस दौरान छात्रा घर पर अकेली थी। शिकायत के अनुसार जब परिवार रात करीब दस बजे दिल्ली से वापस

लौटा, तो छात्रा घर पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों

और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

परिजनों ने आशंका जताई

है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा को अपने निजी लाभ के लिए कहीं छुपा रखा हो सकता

है। लगातार प्रयासों के बावजूद जब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजन पुलिस चौकी

बुटाना पहुंचे और लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना बरोदा

में मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई

है। प्रकरण की जांच उप निरीक्षक उदय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि छात्रा

की तलाश के लिए सभी संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और शीघ्र ही सुराग मिलने

की उम्मीद है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *