
फिरोजाबाद, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत बृहस्पतिवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने महादेव मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली. शुक्रवार को जानकारी के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित नगला करन सिंह में काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर है. बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें जमा नकदी चुरा ली. शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. चोर दान पात्र से 500, 200, 100 और 50 के नोट ही चोरी करके ले गए हैं.
मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दानपात्र को पिछले दो वर्षों से नहीं खोला गया था. चोरों ने 500 और 200 रुपये के नोटों को छांटकर निकाला, जबकि 10-20 रुपये के नोट और सिक्के दानपात्र में ही छोड़ दिए. दानपात्र तोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई हथौड़ी भी मौके पर ही मिली है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि चोरों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर श्रद्धालुओ में रोष है. थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है.
(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़
