
दुमका, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही थी, लेकिन अब चोरों ने शहर का रूख कर लिया है. चोरों ने Saturday की रात कांग्रेस की प्रदेश सचिव सह पूर्व वार्ड पार्षद अरबी खातून के गिलानपाड़ा स्थित नए आवास का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद के साथ करीब सात लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया. जाते समय चोर पानी के दस मोटर और 35 किलो का खस्सी भी अपने साथ ले गए. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. घर में सीसीटीवी नहीं होने की वजह से पुलिस ने बचपन स्कूल में लगा सीसीटीवी खंगाला तो उसमें छह चोर दिख गए. पुलिस मामला दर्ज कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
वैसे तो अरबी खातून का डंगालपाड़ा में मकान है. उन्होंने गिलानपाड़ा में एक पुराना घर खरीदा है और उसमें काम भी चल रहा है. परिवार के लोग नए घर में लगातार आना जाना करते थे. Saturday की रात करीब 11 बजे तक अरबी इसी घर में थी. sunday की सुबह घर गई तो घर के सभी पांच ताला टूटे देख चोरी की शंका हुई. अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था.
दीवार के सहारे दाखिल हुए चोर
अरबी ने बताया कि चोरों ने घर की पीछे की दीवार में दो टायर लगाए और उसी के सहारे अंदर आए. घर में लगे सभी पांच ताला को तोड़कर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया. बताया कि चोर डेढ़ लाख नकद के अलावा, कान की दो बाली, चेन के अलावा करीब 35 किलो का एक खस्सी भी ले गए. बताया कि वह पीएचडी में संवेदक के रूप में काम करते हैं. चोर पानी के दस मोटर भी ले गए. एक मोटर की कीमत करीब 50 हजार है.
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
