मोयना के तिवारी मोड़ पर सीसीटीवी तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस


मेदिनीपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना ब्लॉक अंतर्गत बाकचा ग्राम पंचायत के तिवारी मोड़ स्थित आड़ंग किराना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने बेखौफ होकर एक के बाद एक दुकानों को निशाना बनाया।
मिली जानकारी के अनुसार, दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह जब दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कैमरे टूटे हुए पाए गए।
जानकारी के अनुसार, तिवारी मोड़ पर स्थित दो मिठाई दुकान में चोरी हुई है। इसके अलावा पास की एक जूते की दुकान में भी चोरों ने पीछे से टाली तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पेटी में रखी नकदी चुरा ली। सुबह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में चंचलता फैल गई।
सूचना मिलते ही मयना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने बताया कि मुख्य दुकानों के सीसीटीवी क्षतिग्रस्त पाए गए हैं, जिसके बाद अब आसपास के प्रतिष्ठानों और इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल है। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता



