Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

बीजेपी कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, जीतू पटवारी समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

बीजेपी कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
जीतू पटवारी समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी के दुरुपयोग के आराेप में कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू जिला न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया है, जिससे कांग्रेस नेतृत्व को बड़ी राहत मिली है। इसी फैसले के बाद राजधानी भोपाल में बुधवार काे ईडी के दुरूपयाेग का आराेप लगाते हुए कांग्रेसी नेता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कार्यालय का घेराव करने निकले। इस दौरान माैके पर बड़ी संख्या में बैरिकैटिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं काे रोका लिया और सभी काे गिरफ्तार कर बस में भरकर ले जाया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भाजपा मुख्यालय के घेराव करने के लिए रवाना हुए। लेकिन रास्ते में ही प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता वॉटर कैनन के प्रेशर से सड़क पर गिरकर चोटिल हुए। मौके पर जीतू पटवारी और भोपाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस भी हुई। इसके बाद पुलिस ने धक्का-मुक्की कर कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर ले गई। इस दौरान पीसीसी चीफ पटवारी के इशारे में कांग्रेसियों ने पुलिस की बस का घेराव कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आराेप लगाते हुए कहा कि “भाजपा झूठे मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी और ईडी का असली चेहरा आज देश के सामने बेनकाब हो चुका है। गांधी परिवार ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है—शहादत भी दी है और संपत्ति भी। कांग्रेस पार्टी इन झूठे मामलों से डरने वाली नहीं है। हम जनजागरण करेंगे और भाजपा की सच्चाई को हर नागरिक तक पहुंचाएंगे।”

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *