Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी देते हुए एसपी सिटी
मृतक का फाइल फोटो

झांसी, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ागांव गेट बाहर दिनदहाड़े एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े हुई दुस्साहसिक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। घटना स्थल पर पहुंची एसपी सिटी ने मौका मुआयना करते हुए परिजनों से जानकारी प्राप्त की।

बड़ागांव गेट बाहर सत्यम कॉलोनी निवासी उमेश साहू मंगलवार को अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाले सनी वर्मा ने उसके पेट में चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उमेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इधर दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई की कोई रंजिश नहीं थी। आरोपित सनी वर्मा ने उसे घर के पास गली में ही चाकुओं से हमला किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके फुटेज अब सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहे हैं।

इस सम्बंध में एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को युवक को चाकू मारकर घायल करने की जानकारी प्राप्त हुई थी। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विवेचना चल रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *