Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बेल्दा में पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान, बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त

बेल्दा में पुलिस ने चलाया छापामार अभियान
बेल्दा में पुलिस
बेल्दा में पुलिस ने चलाया पटाखे छापामार अभियान
बेल्दा में पुलिस ने चलाया छापामार अभियान, बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद

पश्चिम मिदनापुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) — कालीपुजा से पहले बेल्दा थाने की पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। शुक्रवार रात को पश्चिम मिदनापुर जिले के बेल्दा के सुभाषपल्ली इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक दुकान और गोदाम में छापा मारा।

इस कार्रवाई में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे रखने और बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही, बरामद किए गए सभी पटाखों को जब्त कर लिया गया।

बेल्दा थाने के अधिकारी गोबर्धन साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले दीघा-मिदनापुर रूट पर एक निजी बस की तलाशी में भी बड़ी मात्रा में पटाखे और उनके निर्माण का सामान बरामद किया गया था। उस कार्रवाई में बस से कई क्विंटल पटाखे बनाने की सामग्री बरामद हुई थी, जो दीघा से मिदनापुर की ओर जा रही थी।

इस बार की कार्रवाई में भी पुलिस की तत्परता के कारण सुभाषपल्ली इलाके से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *