Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
INDIA

रतिया में होटलों पर पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार का खुलासा – तीन संचालक गिरफ्तार, एक फरार

फतेहाबाद, 13 सितंबर (Udaipur Kiran News)। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर डीएसपी नर सिंह के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग और रतिया पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को पालिका बाजार क्षेत्र स्थित चार होटलों पर छापेमारी कर अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में तीन होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक फरार हो गया।

Ratia Hotel Raid

डीएसपी नर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नो टेंशन होटल, डे नाइट होटल, ब्राउन हर्ट होटल और ताज होटल में बाहरी युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान विभिन्न कमरों से युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पूछताछ में युवतियों ने खुलासा किया कि होटल संचालक उन्हें पैसों का लालच देकर इस धंधे में धकेलते थे। इसमें से अधिकतर रकम होटल मालिक रख लेते थे और शेष युवतियों को दी जाती थी।

पुलिस ने मौके से होटल संचालक पुनीत पुत्र कृष्ण लाल (निवासी सिंथला), अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार (निवासी लांबा) और सुमित कुमार पुत्र श्याम सुंदर (निवासी टिब्बा कॉलोनी, रतिया) को गिरफ्तार किया। वहीं, ताज होटल का मालिक सोनू पुत्र कृष्ण कुमार मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रतिया में धारा 3, 4, 5 – अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले में ऐसे अनैतिक कार्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *