Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

जंगल में चल रही अवैध असलहा फैक्टरी में पुलिस का छापा, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

H

इटावा, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से इकनौर के जंगल में छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 24 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शनिवार देर रात थाना बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को इकनौर के जंगल में अवैध शस्त्र का निर्माण किया जा रहा है। इन शस्त्रों को आसपास के जिलों में सप्लाई की जाती हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच और बकेवर पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर मौके पर तीन बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हुए और एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों की पहचान इटावा के सराय चोरी निवासी सज्जन, निवाड़ी निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकारा कि वे लोग जंगल में हथियार बनाकर इटावा, औरैया समेत अन्य जिलों में सप्लाई करते हैं। इससे पहले भी वे असलहा तस्करी में जेल जा चुके हैं।

एसएसपी ने अभियुक्तों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।—————

(Udaipur Kiran) / रोहित सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *