Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

सातारा में एमडी ड्रग फैक्टरी में पुलिस का छापा, करोड़ों के सामान के साथ सात गिरफ्तार

फोटो: सातारा जिले में ड्रग फैक्ट्री

मुंबई, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के सातारा जिले में स्थित जावली तहसील के सावरी गांव में चल रही एमडी ड्रग फैक्टरी में पुलिस ने छापा मारकर कुल 115 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित विशाल मोरे सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर राज तिलक रोशन ने आज बताया कि 9 दिसंबर को मुलुंड वेस्ट में दो लोगों से 136 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की गई थी। दोनों से पूछताछ के दौरान विशाल मोरे और दूसरे आरोपितों के नाम सामने आए। इन दोनों से गहन पूछताछ के बाद सातारा जिले के सावरी गांव में एमडी ड्रग फैक्टरी का पता चला। इसके मुंबई पुलिस ने सावरी गांव में छापा मारा और लगातार चार दिनों तक कार्रवाई जारी रखा और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आज इन सभी आरोपितों को मुंबई लाया गया है।

इस मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल और असम के मजदूर, टेक्नीशियन, ड्रग ट्रांसपोर्टर और बेचने वाले शामिल हैं, जो फैक्ट्री में काम करते थे। उनसे उन लोगों की चेन के बारे में पूछताछ की जाएगी, जिन्होंने इस फैक्टरी को पैसे दिए और फैक्टरी में बनी ड्रग्स को राज्य के कोने-कोने में बेचा।

इस ऑपरेशन पुलिस इंस्पेक्टर आत्माजी सावंत की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें इंस्पेक्टर अरुण थोरात, असिस्टेंट इंस्पेक्टर श्रीकांत करकर, सुहास खरमाटे, अमोल माली, रामदास कदम, सब-इंस्पेक्टर स्वप्निल काले, महेश शेलार शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *