Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस ने हाेटलाें में छापा मारकर नाबालिग लड़की संग दाे युवकाें काे हिरासत में लिया

होटल में छापेमारी

उरई, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कोच कोतवाली क्षेत्र के दो होटल में पुलिस ने बुधवार को छापा मारा। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, लड़की के भाई ने दोनों युवकों पर बहन को अगवा कर उसे होटल में ले जाने को लेकर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कोतवाली क्षेत्र में होटल कान्हा इन और होटल अभिलाषा में छापेमारी की गई। इस दौरान दो होटलों में आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां मिलीं। पुलिस को देखकर युवक-युवतियां मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नाबालिग लड़की और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे लड़की के भाई ने दोनों युवकों पर बहन को अगवा कर उसे होटल में ले जाने की शिकायती पुलिस से की है।

कोतवाल ने होटल संचालकों को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में इस तरह की गतिविधियां पाई गईं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।————-

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *