Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

युवा भारती कांड : मेसी इवेंट के मुख्य आयोजक शतद्रु के घर पर पुलिस ने छापा मारा

शतद्रु के घर जाती पुलिस

हुगली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिधाननगर पुलिस ने युवा भारती क्रीड़ांगन में तोड़फोड़ के आरोप में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले शनिवार को लियोनेल मेसी के दौरे को लेकर युवा भारती क्रीड़ांगन युद्ध का मैदान बन गया था। लोगों ने कुर्सियां तोड़कर और गोलपोस्ट गिराकर हंगामा किया था। घटना के बाद, तोड़फोड़ के आरोप में दो चरणों में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब युवा भारती में हुई तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या नौ हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को मेसी के कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्ता के घर पर भी छापा मारा।

जानकारी के अनुसार, युवा भारती की अलग-अलग तस्वीरों और वीडियो फुटेज की जांच के बाद इन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम राजू दास उर्फ गोपाल दास, सौम्यदीप दास उर्फ पप्पू और तन्मय दे उर्फ दुष्टु हैं। बिधाननगर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन तीनों को लेकटाउन और नागरबाजार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के बाद युवा भारती में हुई तोड़फोड़ के बारे में काफी जानकारी मिलेगी।

इसके अलावा, पुलिस ने शुक्रवार को शतद्रु के रिषड़ा स्थित के घर की भी तलाशी ली। बिधाननगर दक्षिण थाने की एक महिला पुलिस ऑफिसर समेत पांच ऑफिसर रिषड़ा थाने की पुलिस के साथ शतद्रु के घर पहुंचे। लेकिन घर में नौकरानी के अलावा घर पर कोई नहीं था। अधिकारियों ने उससे बात करने के अलावा, आलीशान घर के कमरे-कमरे की तलाशी ली गई। जांचकर्ताओं को शक है कि मेसी के शो में ब्लैक मनी का इस्तेमाल हुआ होगा। हालांकि, अभी तक शतद्रु की कोई प्रॉपर्टी ज़ब्त नहीं हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *