Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

वृद्धाश्रम पहुंचकर पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल

वृद्ध जनों का हाल-चाल जानती पुलिस

हरिद्वार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने बुजुर्गों की सुरक्षा व सम्मान को लेकर सराहनीय पहल की है। सिडकुल पुलिस ने स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंच की वृद्धजनों की कुशलक्षेम पूछी और उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम में बीट बुक के अनुसार जानकारी प्राप्त की तथा वहां रह रहे वृद्धजनों से भेंट कर उनकी कुशलता जानी। पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 अथवा स्थानीय पुलिस से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी। पुलिस की इस पहल की वरिष्ठजनों ने सराहना की है।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *